फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pithoragarh darma and vyas valley road closed from two months

उत्तराखंड: 2 माह से व्यास और दारमा घाटी को जाने वाला मार्ग बंद, रिस्क पर वहां रहने वालों का जीवन

Sun, 19 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Aug 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
pithoragarh darma and vyas valley road closed from two months
दारमा घाटी जाने के लिए पैदल सफर ही एकमात्र विकल्प - फोटो : अमर उजाला

आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में व्यास और दारमा घाटी के लोग जान जोखिम में डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं।

विज्ञापन


धारचूला के व्यास और दारमा घाटी को जाने वाले मार्ग भारी बारिश से क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब दो माह से बंद पड़े हैं। लीपूलेख के लिए बन रही सड़क की कटिंग से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पैदल मार्ग भी चलने लायक नहीं है। इसको देखते हुए कैलाश यात्रा का संचालन पिथौरागढ़ से सीधे गुंजी तक वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यास और दारमा घाटी को जाने वाले लोगों के लिए धारचूला में हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। इसका इस्तेमाल उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे लोगों को धारचूला लाने और आपदा में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेली कंपनियों ने मचाई लूट

pithoragarh darma and vyas valley road closed from two months
डेमो - फोटो : डेमो

इसे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना ही कहा जाएगा। रास्ता है नहीं और व्यास घाटी में विशेष पूजा के कारण लोगों को वहां जाना ही है। ऐसे में लोग हेली सेवाओं का लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे वापसी का 3100 रुपये किराया वसूला जा रहा है।

नजंग में रास्ता खराब होने से व्यास घाटी के लिए आवाजाही नहीं हो पा रही है। इन दिनों व्यास घाटी में विशेष पूजा हो रही है। लोगों को घाटी तक पहुंचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। इसका एक तरफ का किराया 3100 रुपये है। आपदा को देखते हुए पहले वापसी का किराया नहीं लिया जाता था।

अब शासन ने वापसी का भी किराया 3100 रुपये तय कर दिया है। लोगों का कहना है कि या तो प्रशासन नजंग के लिए रास्ता बनाकर दें, अन्यथा एक तरफ का किराया माफ करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed