फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   picnic spot of dehradun

दून आएं तो इन पांच जगहों पर जरूर जाएं

Wed, 17 Sep 2014 08:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
picnic spot of dehradun

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर पर्यटक छुट्टियों में मसूरी, चकराता और लैंसडॉन जाते हैं। इन जगहों के रोमांच में वह देहरादून शहर की सुंदरता और हरियाली को भूल जाते हैं।

विज्ञापन


देहरादून में भी ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपनी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन


टपकेश्वर मंदिर
एक मौसमी नदी के तट पर स्थित यह गुफा मंदिर (टपकेश्वर) दूनवासियों की आस्था और श्रद्घा का प्रतीक है। यह शहर से बाहर 5.5 किमी दूरी पर मौजूद है। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि महाभारत काल में भगवान शिव द्वारा द्रोणाचार्य के पुत्र अस्वत्थामा के लिए इस गुफा से दूध का प्रवाह हुआ था। यहां आप बस द्वारा या अपने पर्सनल व्हिकल से जा सकते हैं। सर्वेचौक से बस द्वारा गढ़ी कैंट होते हुए आप आसानी से यहां पहुंच जाएंगे।

रोबर्स केव में लें स्वीमिंग पूल का मजा

picnic spot of dehradun

देहरादून से आठ किमी दूर मौजूद रोबर्स केव का एक नाम गुच्चुपानी भी है। इस गुफा में पानी की एक धारा जमीन के अंदर से आती है और कुछ दूरी पर फिर से दिखने लगती है।

यहां पर मौज मस्ती के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। इतना ही नहीं यहां स्वीमिंग पूल का भी निर्माण कराया गया है। जहां पर्यटक अपने परिवार के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।

लेकिन बरसात में यहां जाना खतरनाक हैं। बरसात में कई बार यहां अचानक पानी बढऩे से फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करके निकाला जा चुका है।

देसी-विदेशी पक्षियों संग करें मस्‍ती
देहरादून जिले में स्थित आसन कंजरवेशन रिजर्व भी घूमने के लिए एक बेहतर जगह है। वन विभाग की निगरानी में चल रहे इस रिजर्व में हर साल देसी-विदेशी पक्षी आते हैं। यहां आप पक्षियों को नजदीक से देख सकते हैं।

आप विकासनगर की प्राइवेट बस से आसानी से आसन बैराज पहुंच सकते हैं। यहां जाने पर आपको कोई एक्‍स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता है। यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

यहां दिखने वाले पक्षी आईयूसीएन की रेड डाटा बुक (प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) द्वारा लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किए गए हैं। आप यहां मल्लार्ड्स, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड्स, कूट्स, कोर्मोरंट्स, एग्रेट्स, वाग्तैल्स, पोंड हेरोंस, पलस फिशिंग ईगल्स, मार्श हर्रिएर्स, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल्स, ऑसप्रे और स्टेपी ईगल्स को देख सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रवासी पक्षी यहां आराम करते हैं। अक्टूबर के अंत में, पर्यटक यहां पे पेल आर्कटिक क्षेत्र के प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। अक्टूबर से नवंबर और फरवरी से मार्च तक यहां पक्षियों को देखने का सबसे अच्छा समय है।

प्राकृतिक सुंदरता से लकदक लच्छीवाला

picnic spot of dehradun

देहरादून से 15 किमी की दूरी पर स्थित लच्छीवाला, दून का सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। साल के पेड़ के घने जंगलों से घिरी हुई, जगह महान प्राकृतिक सुंदरता का दावा करती है।

जगह का प्रमुख आकर्षण सुसवा नदी पूल है, जहां यात्री पहाड़ के ताजे और ठंडे पानी का आनंद ले सकते हैं। जगह के करीब एक बड़ा पार्क है, जो बच्चों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

हरिद्वारा-ऋषिकेश रोड पर स्थित लच्छीवाला छुट्टियों में लोगों से खचाखच भरा रहता है। लच्छीवाला में नदी की धारा को छोटे-छोटे बांध के रूप में रोककर स्वीमिंग पूल के तौर पर विकसित किया गया है।

लच्छीवाला में आपको जंगल की शांति और नदी की अठखेलियां दोनों ही मिलेंगी जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ एक मस्ती भरा दिन गुजार सकते हैं।

बच्चों के लिए मिनी जू डीयर पार्क

picnic spot of dehradun

देहरादून-मसूरी रोड स्थित डीयर पार्क हिरण, नीलगाय और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों के संग्रह के लिए प्रसिद्घ है। इस कारण यह जगर बच्चों को खासी पसंद आती है।

मसूरी जाने से पहले आम तौर पर पर्यटक यहां रुक कर शांत वातावरण का आनंद लेते हैं। इतना ही नहीं यहां मौजूद झूलों के साथ बच्चों के लिए ये मिनी जू कहलाता है। लेकिन अगर आप यहां जाएं तो एक बात का ध्यान जरूर रखें।

पार्क में काफी संख्या में बंदरों को समूह मौजूद रहता है जो कभी भी आपका सामान छीनकर भाग सकते हैं। सर्वे चौक से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ‌जरिए केवल 20 मिनट में यहां पहुंचा जा सकता है। राजपुर रोड रूट पर चलने वाली सिटी बस से आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

इसके साथ ही आप आसपास इन जगहों पर भी जा सकते हैं।
- साईं मंदिर, राजपुर रोड
- शिव मंदिर, कुठालगेट मसूरी रोड
- शहंशाही आश्रम, मसूरी रोड
- बुद्घा टेंपल, सहारनपुर रोड
- एमडीडीए पार्क, राजपुर
- सहस्रधारा
- पांवटा साहिब गुरुद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed