फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pharmacist performed intellect purification yagya

नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगार फार्मेसिस्ट ने किया सरकार का बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि फार्मेसिस्ट अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर 19 अगस्त से धरने पर है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे फार्मेसिस्ट में रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Pharmacist performed intellect purification yagya
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगार फार्मेसिस्ट ने रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। वहीं, एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ से जुड़े फार्मेसिस्ट का धरना रविवार को 25वें दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि फार्मेसिस्ट अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर 19 अगस्त से धरने पर है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे फार्मेसिस्ट में रोष बढ़ता जा रहा है। 30 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा फार्मेसिस्ट की 14 सूत्री मांगों को आगामी कैबिनेट में लाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक इस तरह की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


लिहाजा, बेरोजगार फार्मेसिस्ट ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए धरनास्थल पर यज्ञ किया। इसी क्रम में आदर्श सभा सामाजिक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सेमवाल द्वारा धरनास्थल पर आकर अपना समर्थन दिया गया। महासंघ की देहरादून सचिव इंदु भंडारी ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं होता तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। धरना देने वालों में जय प्रकाश, सुधीर, धनपाल, खेमराज, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed