FB के जरिए दो साल बाद पकड़ा 'पति' का अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने इन कंगनों पर दावा जताते हुए पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपलोड की गई एक तस्वीर में चोरी हुए कंगन पहचान लिए गए। आरोप है कि पूर्व पति ने कंगन और हीरों के हार समेत लाखों के जेवर उड़ा लिए।
मौलेखी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी एक बीमा कंपनी में कार्यरत लखनऊ निवासी दुष्यंत मौलेखी से हुई थी। अक्तूबर 2012 में उनका दुष्यंत से तलाक हो गया।
दो साल तक झांसा देता रहा पति
मौलेखी के मुताबिक नवंबर 2012 में वह एक कांफ्रेंस में भाग लेने लखनऊ से बाहर गई थीं। इस दौरान दुष्यंत घर पर थे। मौलेखी का कहना है कि जब वह लौटी तो घर से हीरे का हार, सोने के कंगन और अन्य सामान चोरी होने की बात पता चली।
मौलेखी के मुताबिक उन्हें पति पर शक था। दावा किया कि दुष्यंत ने फोन पर हुई बातचीत में गहने जल्द लौटाने की बात कही। लेकिन दो साल तक झांसा देता रहा।
करीब दो माह पूर्व दुष्यंत के ऑफिस में काम करने वाली एक युवती ने अपनी शादी की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कीं।
पुलिस करेगी विवेचना
गौरी का आरोप है कि इस युवती ने जो सोने के कंगन दोनों हाथों में पहने हुए हैं, वे उनके हैं। उनके मुताबिक उन्होंने फोन पर दुष्यंत से बात की तो उसने फिर गहने लौटा देने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद 14 और 27 जून को हुई बातचीत में दुष्यंत ने गहने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
रायपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच राजपुर थाने को स्थानांतरित कर दी है। रायपुर एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तलाक के बाद भी आरोपी का गौरी के घर आना-जाना बना हुआ था।