फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PF claim will be available in three days

पीएफ क्लेम करने में आ रही दिक्कत तो करें ये आसान से काम, जानने के लिए करें क्लिक

Thu, 30 Nov 2017 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Nov 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
PF claim will be available in three days
PF

पीएफ क्लेम करने में अगर परेशानी आ रही है तो ये मुश्किल आपकी खत्म हो सकती है। बस इसके लिए ये आसान से काम करने होंगे।

विज्ञापन


अब पीएफ क्लेम पाने के लिए आपको पीएफ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र सरकार के उमंग एप पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को पीएफ ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान ईपीएफओ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीएफ से जुड़ी तमाम जानकारियां अब उमंग एप के माध्यम से ही मिल जाएंगी।

ईपीएफओ से जुड़ा उमंग एप खाताधारक को डाउनलोड करना होगा। इसमें जरूरी जानकारियां फीड करनी होंगी। पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव के मुताबिक, घर बैठे मोबाइल एप से ही पीएफ के लिए भी क्लेम कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह क्लेम तीन दिन में निपटा दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस मोबाइल एप में खाताधारक अपना बैलेंस भी देख सकता है और क्लेम को ट्रैक भी कर सकता है। एप पर इंप्लायर के लिए यह भी सुविधा है कि वह अपनी इस्टैबलिशमेंट आईडी बनाकर पूरी ट्रांसेक्शन का स्टेटस देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें एप डाउनलोड
अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाएं। यहां umang टाइप करके सर्च का बटन दबाएं। एप को डाउनलोड करें और इसमें अपना नाम, पता और यूनिक आईडी नंबर (यूएएन) फीड करें। मोबाइल नंबर डालें। एक वन टाइम पासवर्ड मोबाइल पर आएगा।

इसे फीड करते ही उमंग एप में आपकी पीएफ पासबुक खुल जाएगी। यहीं से आप ऑनलाइन पीएफ के लिए क्लेम भी कर सकते हैं।

जीवन प्रमाण-पत्र भी करें डाउनलोड

PF claim will be available in three days
online app
ईपीएफओ ने उमंग एप के माध्यम से एक और ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसके तहत जिन पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने को पीएफ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, अब वह इस एप से सीधे घर बैठे ही फोटो अपलोड कर सकते हैं। यह प्रमाण-पत्र नवंबर में जमा होता है।

खुद जेनरेट करें पीएफ यूएएन नंबर
सभी पीएफ खाताधारकों के लिए यूएएन नंबर अनिवार्य है। वेबसाइट पर ऑनलाइन यूएएन खुद जेनरेट किया जा सकता है। इसके लिए आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर फीड करना होगा। उस मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।

इसे फीड करने के बाद अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम आदि जानकारी भरें। आपका यूएएन नंबर जेनरेट हो जाएगा। इसे संभालकर रख लें। उमंग एप से लेकर सभी कार्यों के लिए यूएएन नंबर जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed