फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Today 19 February 2021: Petrol Diesel Price 19 Feb 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: पिथौरागढ़ में 90 रुपये पार हुई पेट्रोल की कीमत, 82.64 में बिक रहा डीजल

Fri, 19 Feb 2021 11:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Feb 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 19 February 2021: Petrol Diesel Price 19 Feb 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल-डीजल की कीमत आज - फोटो : पेक्सेल्स

तेल कंपनियों की ओर से आज शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 89.14 रुपये और डीजल 81.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आज देहरादून में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे और डीजल में 33 पैसे की बढ़त हुई है। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए पार हो गई है।

विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.14  - 81.25
रुद्रपुर- 88.72- 80.86
मसूरी-  89.95  - 81.90 
हरिद्वार- 88.59 - 88.59
बागेश्वर- 89.63- 81.86
रानीखेत- 89.38 - 81.42
ऋषिकेश - 88.92 - 81.01
अल्मोड़ा - 89.38 - 81.46
पिथौरागढ़ - 90.55 - 82.64

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन


महंगाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में गुरुवार को गांधी पार्क में गैस सिलिंडर के साथ धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर लकड़ी के चूल्हे जलाकर रोटियां सेकीं और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार आए दिन पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों से इजाफा कर आमजन की जेब पर डाका डाल रही है। कहा कि 10 दिनों के भीतर सरकार ने सिलिंडर की कीमतों में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है। ऐसा ही हाल डीजल और पेट्रोल का है, जिनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस लगातार आक्रामक मुद्रा में नजर आ रही है। गुरुवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ लगातार चौथे दिन केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। फल, सब्जी और दालें के दाम दोगुने हो चुके हैं।

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed