{"_id":"663c7b33169be3e11f0d7363","slug":"person-died-due-to-stone-falling-from-the-hill-near-uttarkashi-dharasu-band-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए व्यक्ति की मौत
Thu, 09 May 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 May 2024 01:22 PM IST
सार
यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति अपने परिजनों के साथ कार से जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल के थान जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था। हादसे से नौगांव बाजार सहित थान जौनपुर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।
विज्ञापन
इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: फूलों से सजा बाबा केदार का धाम...भक्तिभाव से करें दर्शन, इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव
सुनार विजयपाल की मौत से नौगांव बाजार सहित उसके गांव थान जौनपुर में शोक की लहर है। वहीं चारधाम यात्रा शुरू से एक दिन पहले धरासू भूस्खलन जोन में हुई घटना से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।