फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people transported in government vehicle at kanwar yatra

कांवड़ यात्रा 2018: सरकारी वाहन में ढोई जा रही थीं सवारियां, वीडियो हुआ वायरल तो मचा हड़कंप

Tue, 31 Jul 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 31 Jul 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
people transported in government vehicle at kanwar yatra
इसी वाहन में ले जा रहे थे सवारी - फोटो : amar ujala

सरकारी विभाग में अफसरों को वाहन सरकार ने राजकीय कार्यों को निपटाने और आमजन तक पहुंचने के लिए दिया है, लेकिन अब इन वाहनों का ही अधिकारी दुरुपयोग कराने में लगे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला नरेंद्रनगर के मुख्य कृषि अधिकारी से जुड़ा है। उन्हें कावंड़ यात्रा में सेक्टर मजिस्ट्रेट बना गया है। ड्यूटी में सरकारी वाहन भी साथ है, लेकिन वाहन से यात्रा की ड्यूटी करने की बजाए, उसमें लोकल सवारियों को ढुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका खुलासा एक नागरिक की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो से हुआ है, जिसमें गंगोत्री राजमार्ग पर कृषि विभाग की बोलेरो कार में सेक्टर मजिस्ट्रेट कांवड़ मेला-2018 का लेबल चस्पा है। मगर उसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं, बल्कि लोकल सवारियों को ढोते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद से ही कृषि विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद से ही अधिकारी तरह-तरह के बातें करने में लगे हैं। खास बात यह है कि मामले में कार्रवाई की बजाए सामने आई इस बड़ी लापरवाही पर पर्दा डाला जा रहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी की है कार

people transported in government vehicle at kanwar yatra
वाहन में बैठी सवारियां - फोटो : amar ujala

वायरल वीडियो में नजर आ रही बोलेरो वाहन मुख्य कृषि अधिकारी नरेंद्रनगर जेपी तिवाड़ी की है। उन्हें कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त मय सरकारी वाहन के मुनिकीरेती क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाया है। संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक वाहन निदेशक कृषि के नाम पर पंजीकृत है। 

बोलेरो वाहन के नंबर की जांच में यह पता चला है कि उक्त वाहन कृषि विभाग के नाम पर पंजीकृत है। इस बाबत ऋषिकेश प्रशासन ने जानकारी मांगी थी, उन्हें यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
- डॉ. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश

सेक्टर मजिस्ट्रेट का लेवल लगी कार ऋषिकेश से संबंधित नहीं है। लिहाजा, इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसकी जानकारी जुटा ली गई है। मेरे पास भी बोलेरो है, लेकिन उसका नंबर और कलर कुछ ओर है।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश

वायरल वीडियो में सवारियां ढोने से जुड़ा वायरल वीडियो मिला है। इसे दिखवाया जा रहा है। नियम विरुद्ध कुछ भी पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम, नरेंद्रनगर

उक्त वाहन मेरा है। नटराज चौक के समीप राजस्व कानूनगो के रिश्तेदार खड़े थे, जिनको वाहन में लिफ्ट दी गई थी। हालांकि में स्वयं वाहन में सवार नहीं थी। चालक को मैंने मार्ग अवरुद्ध होने के चलते वाहन नरेंद्रनगर में ही खड़ा करने के लिए कहा था। सवारियां ढोने की बात बिल्कुल गलत है। उसमें कानूनगो के रिश्तेदार थे, सवारियां नहीं थी।
- जेपी तिवाड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी, नरेंद्रनगर

मामला संज्ञान में नहीं है। इस बाबत एसडीएम नरेंद्रनगर से जानकारी जुटाई जाएगी और जांच में लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
- सोनिका, डीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed