फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people sick in this season, keep these things in mind for your protection

लोगों को बीमार कर रही विदा होती सर्दी, अपने बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 12 Mar 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Mar 2020 03:27 PM IST
सार

  • सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी से बीमारियों का शिकार बन रहे लोग, इम्युनिटी कमजोर कर रहा मौसम

विज्ञापन
people sick in this season, keep these things in mind for your protection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी। मौसम में होने वाले ये बदलाव लोगों को बीमारियों का शिकार बना रहे हैं। इससे इम्युनिटी पावर कमजोर हो रहा है, जिससे बीमारी तेजी से फैल रही है। सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि दोपहर में तेज गर्मी पड़ने लगी है। कई जगह लोग पंखे और एसी का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। दोपहर और शाम के तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री का अंतर तेजी से ठंडा-गरम कर रहा है। सर्दी-गर्मी के इस कांबिनेशन से सेहत खराब हो रही है।

विज्ञापन

बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे जल्दी प्रभावित

डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने से बीमारियों के वायरस जल्दी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे जल्दी प्रभावित होते हैं।

इस दौरान खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, सांस की परेशानियां, एलर्जी बढ़ जाती है। साथ ही डायबिटीज, टीबी जैसी बीमारियों की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

- ज्यादा चीनी, ट्रांसफैट, सोडियम और कैलोरी वाला खाना न खाएं।
- दिल के रोगों और हाइपरटेंशन से पीड़ित खास ख्याल रखें। सुबह-शाम ठंड से बचें।
- वजन नियंत्रित रखें। शाकाहारी खाना, हरी सब्जियां, सलाद भोजन में शामिल करें।
- खांसी-जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टर से मिलें।
- व्यायाम जरूर करें। हल्का व्यायाम तो करना ही चाहिए। 
- एसी से खुले में आने से पहले कुछ देर रुकें। शरीर का तापमान संतुलित होने पर धूप में जाएं। 
(डॉ. विपुल कंडवाल, वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन, आरोग्यधाम अस्पताल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed