फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People protested against linking Sisaldi village with Rikhnikhal police station.

Dehradun News: सिसल्डी गांव को रिखणीखाल थाने से संबद्ध करने पर लोगों ने जताया विरोध

Wed, 19 Feb 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
People protested against linking Sisaldi village with Rikhnikhal police station.

विज्ञापन
लैंसडौन। क्षेत्र के सिसल्डी गांव को राजस्व पुलिस से पृथक कर रिखणीखाल सिविल पुलिस से संबद्ध करने पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बुधवार को एसडीएम लैंसडौन और सीओ कोटद्वार ने गांव सिसल्डी पहुंचकर मामले में लोगों से बात की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या आड़े नहीं आने देने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल एवं एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य सिसल्डी गांव पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से बातचीत की। पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी हरीश खंतवाल और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सिसल्डी गांव की पुलिस व्यवस्था कुछ समय पूर्व राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को तो सौंपी गई, लेकिन इसे लैंसडौन थाने से संबद्ध न कर रिखणीखाल रेगुलर पुलिस में मर्ज कर दिया गया। इसे अव्यावहारिक कदम बताते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लैंसडौन से सिसल्डी की दूरी 15 किमी है जबकि रिखणीखाल की दूरी 35 किमी पड़ रही है। अब लोगों को पुलिस कार्यों के लिए बहुत अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने सिसल्डी गांव की पुलिस व्यवस्था रिखणीखाल थाने के स्थान पर लैंसडौन थाने में मर्ज करने की मांग की। हरीश खंतवाल का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed