फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People from 12 villages in Chakrata assembly constituency

Dehradun News: चकराता विधानसभा क्षेत्र के 12 गांव के लोग मतदान से रहे दूर

Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
People from 12 villages in Chakrata assembly constituency
चकराता क्षेत्र में द्वार और बिशलाड़ खत के 12 गांवों के ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। छह मतदान स्थलों पर सुबह 7.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। तहसीलदार और एडीओ पंचायत ग्रामीणों को मनाने के लिए गांव में पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं मिले। मतदान स्थल मिंडाल में दो मतदानकर्मियों ने मतदान किया।
विज्ञापन


दांवा पुल-खारसी मोटर मार्ग का मरम्मत न होने से 12 गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। इनमें मिंडाल, खनाड़, कुराड़, सिचाड़, मंझगांव, समोग, थणता, जोगियो, बनियाना, सेंजाड़, सनौऊ, टावरा गांव शामिल हैं। सभी छह गांवों में 3007 मतदाता हैं। बीती 27 मार्च को विभागीय टीम भी ग्रामीणों को मनाने में असफल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिंडाल, खनाड़, थणता, बनियाना, जोगियो, मंझगांव में मतदान प्रकिया संपन्न करवाने के लिए टीम पहुंची गई थी। शुक्रवार सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू होना था, लेकिन मतदान स्थल से दूर-दूर तक एक भी मतदाता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने कंट्रोल रूम पर मतदान न होने की सूचना दी। करीब 2.30 बजे तहसीलदार मनोहर लाल अंजुवाल, कानूनगो सरदार सिंह, एसडीओ पंचायत सुनील उनियाल और राजस्व उपनिरीक्षक अखिलेश मिंडाल गांव पहुंचे। यहां टीम को पता चला कि अधिकांश ग्रामीण खेतों में काम के लिए निकल गए हैं। उसके बाद टीम बैरंग वापस आ गई। मिंडाल मतदान स्थल पर दो मतदानकर्मियों ने मतदान किया। शाम को पोलिंग टीम भी बिना मतदान करवाए वापस लौट गई।







मतदान स्थल - मतदाता संख्या

- मिंडाल - 329

- खनाड़ - 572



- थणता - 314



- बनियाना - 398

- जोगियो - 715

- मंझगांव - 679





क्या है मामला

दांवा पुल-खारसी मोटर मार्ग का निर्माण करीब 32 वर्ष पहले हुआ था। चकराता तहसील क्षेत्र की द्वार और बिशलाड़ खत के 12 गांवों के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण दो बार लोक निर्माण विभाग खंड साहिया के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस बार मरम्मत का कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी।








चकराता के मिंडाल, खनाड़, थणता, बनियाना, जोगियो, मंझगांव मतदान केंद्र पर मतदान नहीं हुआ। सीडीओ और मेरे स्तर पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार रात तक ग्रामीणों से मेरी बात होती रही। शुक्रवार को टीम को गांवों में भी भेजा गया, लेकिन ग्रामीण मतदान के लिए नहीं माने। - योगेश मेहरा, एसडीएम, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed