फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pension released to 9.57 lakh beneficiaries with a single click

Dehradun News: एक क्लिक से 9.57 लाख लाभार्थियों को पेंशन जारी

Sun, 01 Mar 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Pension released to 9.57 lakh beneficiaries with a single click
फोटो
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री धामी ने डीबीटी के माध्यम से किया 141.91 करोड़ पेंशन का भुगतान
-अधिकारियों को दिए पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक पर प्रदेश के 9.57 लाख लाभार्थियों को 141.91 करोड़ पेंशन का भुगतान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करें। साथ ही नवाचार से प्रत्येक व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने की कार्ययोजना बनाएं।
सीएम आवास में रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा, पेंशन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया जाए। वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं से जोड़ने के लिए नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करें। सीएम ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, जिसके परिणामस्वरूप पेंशन लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और प्रतिबद्ध कार्यशैली का प्रमाण बताते हुए निर्देश दिए कि दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे विशेष अभियान जारी रखें।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, फरवरी में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 5,93,184 लाभार्थियों को प्रति माह 1500 की दर से 8897.76 लाख की धनराशि वितरित की गई। जबकि विधवा पेंशन योजना के तहत 2,31,593 लाभार्थियों को 1500 प्रतिमाह की दर से 3473.895 लाख का भुगतान किया गया। दिव्यांग पेंशन योजना में 87,477 लाभार्थियों को 1500 प्रतिमाह के अनुसार 1312.155 लाख की राशि हस्तांतरित की गई। किसान पेंशन योजना के तहत 27,638 लाभार्थियों को 1200 प्रतिमाह की दर से 331.656 लाख वितरित किए गए। परित्यक्ता पेंशन योजना में 8,096 लाभार्थियों को 1200 प्रतिमाह के अनुसार 97.24 लाख की राशि दी गई, जबकि भरण-पोषण अनुदान योजना के तहत 7,409 लाभार्थियों को 700 प्रतिमाह की दर से 51.86 लाख वितरित किए गए। तीलू रौतेली पेंशन योजना में 2,125 लाभार्थियों को 1200 रुपये प्रतिमाह के अनुसार 25.5 लाख रुपये व बौना पेंशन योजना के तहत 129 लाभार्थियों को 1200 प्रतिमाह की दर से 1.55 लाख की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस मौके पर सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव संदीप तिवारी, संजय सिंह टोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed