फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PCS main exam Commission will implement horizontal reservation for women in all recruitment examinations

Uttarakhand: सभी भर्ती परीक्षाओं में आयोग लागू करेगा महिला क्षैतिज आरक्षण, बदल सकती है PCS परीक्षा की मेरिट

Sun, 05 Feb 2023 03:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Feb 2023 03:49 AM IST
सार

पीसीएस मुख्य परीक्षा की मेरिट बदल सकती है। फैसला लेने के लिए सात फरवरी को लोक सेवा आयोग की बोर्ड बैठक होगी। सरकार ने 10 जनवरी को राज्य की महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की गजट अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन अधिसूचना की कॉपी देहरादून से हरिद्वार आयोग के कार्यालय पहुंचने में 24 दिन लग गए।

विज्ञापन
PCS main exam Commission will implement horizontal reservation for women in all recruitment examinations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक सेवा आयोग अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं में राज्य की महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करेगा। इसमें पीसीएस मुख्य परीक्षा भी शामिल हो सकती है। क्षैतिज आरक्षण की गजट अधिसूचना उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्राप्त हो गई है। इस पर निर्णय लेने के लिए आयोग ने सात फरवरी को बोर्ड की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

सरकार ने 10 जनवरी को राज्य की महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की गजट अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन अधिसूचना की कॉपी देहरादून से करीब 51 किमी दूर हरिद्वार स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचने में 24 दिन लग गए। इस देरी की वजह तकनीकी गफलत बताई जा रही है।

विज्ञापन


गजट अधिसूचना नहीं मिलने के कारण पीसीएस मुख्य परीक्षा में क्षैतिज आरक्षण को अब तक लागू नहीं किया जा सका है। इसका असर यह हुआ कि सभी राज्यों की महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की मेरिट में शामिल कर दिया गया। एक पद के सापेक्ष 15 की जगह 70 अभ्यर्थियों को इसमें जगह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने मामला आयोग के समक्ष उठाया। आयोग की ओर से उन्हें बताया गया था कि अभी गजट अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस पर जुगरान ने सचिव कार्मिक शैलेश बगौली के सामने यह मसला उठाया था और सरकार से दखल की मांग की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरक्षण लागू हुआ तो पीसीएस मुख्य परीक्षा की नई वरीयता सूची तैयार होगी।


ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak:  एई-जेई पेपर लीक मामले में अनुभाग अधिकारी सहित तीन गिरफ्तार, सात लाख रुपये और ब्लैंक चेक मिले

वहीं, अमर उजाला ने चार फरवरी के अंक में ‘पीसीएस मुख्य परीक्षा..महिला क्षैतिज आरक्षण पर आयोग खामोश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तब शनिवार को आयोग हरकत में आया। अब इस संबंध में सात फरवरी को बैठक बुलाई गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed