{"_id":"79ee1c48b4ec15aeb56d2906456842cf","slug":"pcs-jharna-joining-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"झरना की ज्वाइनिंग रुकी, मंत्री आए आड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झरना की ज्वाइनिंग रुकी, मंत्री आए आड़े
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Dec 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस अफसर झरना कमठान की डोईवाला शुगर मिल में ज्वाइनिंग पर गन्ना विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अड़ंगा लगा दिया है। एडीएम वित्त रहीं झरना कमठान का शुगर मिल के अधिशासी निदेशक पद पर तबादला हुआ है। इस बीच मंत्री के कहने पर शुक्रवार को कमठान ने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन
डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह रावत का रुद्रप्रयाग तबादला हो गया। इस बीच झरना कमठान को अधिशासी निदेशक के पद पर तैनाती का आदेश मिल चुका था। लेकिन कार्मिक विभाग के एक सचिव ने उनसे ज्वाइनिंग को लेकर गन्ना विकास मंत्री से बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने कमठान को शहर में ही किसी और जगह तैनाती का आश्वासन दिया है। सूत्र बताते हैं कि गन्ना विकास मंत्री शुगर मिल में मनमोहन सिंह रावत की तैनाती चाहते हैं। गौरतलब है कि झरना कमठान के तबादले को नकरौंदा के कुबेर प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रकरण की जांच के लिए झरना की अगुवाई में ही समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन