फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri Students Protest Outside Forest Department Office Demand Removal of Dangerous Trees on School Route

पौड़ी के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन: ढोल नागड़ों की थाप पर वन विभाग को जगाया, एक पेड़ को हटाने के लिए उठाई आवाज

Thu, 27 Aug 2026 03:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

पौड़ी गढ़वाल में स्कूल जाने वाले मार्ग पर जर्जर और खतरनाक पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बच्चे ढोल लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे और पेड़ों को हटाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Pauri Students Protest Outside Forest Department Office Demand Removal of Dangerous Trees on School Route
पौड़ी में बच्चों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी शहर में बच्चों द्वारा किया प्रदर्शन ने सुर्खियों में बना हुआ है। यहां एक निजी विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से खड़ा एक पेड़ अब स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। विद्यालय आने-जाने वाले बच्चे रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में किसी भी समय पेड़ के गिरने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन


पेड़ नहीं हटाए जाने पर स्कूली छात्र ढोल नगाड़ों के साथ वन विभाग की जगाने के लिए पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पेड़ को हटाने को लेकर लंबे समय से वन विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मामले में समाधान न निकलने से नाराज विद्यालय के छात्र और शिक्षक मंगलवार को वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई। छात्रों ने मांग की कि खतरे वाले पेड़ों को जल्द हटाया जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि विद्यालय मार्ग पर मौजूद खतरे वाले पेड़ों को चिन्हित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के भीतर इन पेड़ों के कटान की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कारण किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed