{"_id":"1e6f9f8d9c1bdece1e0ca10c13b1d1c6","slug":"passport-website-on-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट आवेदकों के लिए मुश्किल बना गूगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट आवेदकों के लिए मुश्किल बना गूगल
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Apr 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल सर्च पासपोर्ट बनवाने वालों को भ्रमित कर रहा है। सर्च करने पर गूगल पासपोर्ट आफिस की पुरानी साइट भी बता रहा है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त और मर चुके अधिकारियों के नाम भी दर्ज
वेबसाइट पर मैनुअल आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इससे आवेदक भ्रमित होकर पासपोर्ट कार्यालय पहुंच जाते हैं फिर उन्हें वहां से लौटना पड़ता है।
यही नहीं, पुरानी वेबसाइट में सेवानिवृत्त और मर चुके अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं।
विदेश मंत्रालय ने 17 जून 2008 को देहरादून में बरेली से अलग कर उत्तराखंड का क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शुरू किया। तब दून कार्यालय को वेबसाइट www.passport.gov.in पर लिंक किया गया।
एक साल पहले नई वेबसाइट शुरू होने के साथ आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जा चुकी है। अधिकतर आवेदक साइट की जानकारी के लिए गूगल सर्च करते हैं। इसमें पासपोर्ट आफिस दून लिखने पर पुराना वेब पेज खुल जाता है।
विज्ञापन
यहां सेवानिवृत्त हो चुके जय कुमार क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हैं। एमएस रावत पासपोर्ट अधीक्षक बने हुए हैं, जिनका काफी पहले देहांत हो चुका है।
ऐसे करें आनलाइन आवेदन
उत्तराखंड के सभी जिलों के आवेदक विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर ही लॉग इन करें। वेबसाइट पर मिलने वाले ऑप्शन के मुताबिक जरूरी सूचनाएं भरें।
विज्ञापन
साइट पर फीस का ऑप्शन आने पर डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फीस जमा करें। साइट पर दिन और समय का अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। फीस और आवेदन की रसीद का प्रिंटआउट ले लें।
इनके साथ शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र लेकर निर्धारित दिन, समय पर बायोमीट्रिक टेस्ट के लिए दून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचे।
यहां से लें जानकारी
आवेदन के संबंध में किसी तरह की पूछताछ के लिए आवेदक एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष नंबर 0135-2652165, 2652160 पर संपर्क करें। आवेदक सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से भी मिल सकते हैं।
हल्द्वानी में कार्यालय खुलने में देरी
विदेश मंत्रालय की कुमाऊं मंडल के जिलों के लिए हल्द्वानी में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की योजना प्रस्तावित है। करीब एक साल से इस पर काम चल रहा है, लेकिन अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।
इससे पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे दूरस्थ जिलों से लोगों को पासपोर्ट बनाने दून आना पड़ता है।
गूगल सर्च करने पर पुरानी वेबसाइट खुल रही है। कई आवेदक आफिस पहुंच जाते हैं, उन्हें नई वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है। हर दिन औसतन 300 ऑनलाइन आवेदन मिल रहे हैं, जबकि 250 से अधिक पासपोर्ट प्रतिदिन तैयार कर भेजे जा रहे हैं।
- विनय शंकर पांडे, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी