फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passenger vehicles were stopped for five hours at the interstate bus stand and check post, 250 vehicles were released at four o'clock.

Dehradun News: अंतरराज्यीय बस अड्डा और चेकपोस्ट पर पांच घंटे तक यात्रियों के वाहनों को रोका, चार बजे 250 वाहन किए रवाना

Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Passenger vehicles were stopped for five hours at the interstate bus stand and check post, 250 vehicles were released at four o'clock.

विज्ञापन
हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेकपोस्ट पर पुलिस ने करीब पांच घंटे तक चारधाम यात्रियों के वाहनों को रोका। लंबा इंतजार देख विरोध शुरू हो गया। चेकपोस्ट पर कई यात्री धरने पर बैठ गए। कोतवाली प्रभारी के काफी समझाने के बाद यात्री माने। शाम करीब चार बजे से एक-एक कर वाहनों को रवाना करना शुरू किया गया। रात आठ बजे फिर से वाहनों को रोक दिया गया। चेकपोस्ट पर करीब 50 और बस अड्डे पर 30 वाहन रोके गए हैं।



मंगलवार सुबह चार बजे पुलिस ने हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड़्डे से यमुनोत्री धाम के लिए वाहनों को रवाना करना शुरू कर दिया था। कटापत्थर चेकपोस्ट पर भी खड़े वाहनों को आगे भेजा गया। सुबह 11 बजे तक करीब 200 बसों और ट्रेंपो ट्रैवलर्स को भेज दिया गया। उसके बाद पुलिस ने हरबर्टपुर बस अड्डा और फिर चेकपोस्ट पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक यात्री फंसे रहे। कई यात्रियों ने विरोध किया और धरना देने लगे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने यात्रियों को काफी देर तक समझाया। शाम चार बजे वाहनों को आगे भेजने का निर्देश आया। उसके बाद करीब 250 वाहनों को रवाना किया गया। रात को आठ बजे के बाद फिर वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बस अड्डे पर 30, चेकपोस्ट पर 50 वाहन रोके गए हैं। नयागांव चेकपोस्ट से कुछ वाहनों को रवाना किया गया। वाहनों की संख्या करीब 60 बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहनों कोे सुबह रवाना किया जाएगा। बस अड्डे, राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर और डुमैट आश्रम में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed