फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parents left newborn baby girl in piran kaliyar Dargah on mother day

मदर्स डे पर ममता हुई शर्मसार, दरगाह में लावारिस छोड़ गए दिव्यांग नवजात बच्ची  

Mon, 13 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Parents left newborn baby girl in piran kaliyar Dargah on mother day
पिरान कलियर दरगाह में मिली नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही थी, दूसरी तरफ पिरान कलियर में ममता शर्मसार हो रही थी। तीन दिन की नवजात बच्ची रविवार सुबह दरगाह इमाम साहब परिसर में बुलंद दरवाजे के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली।

विज्ञापन


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के मां-बाप का सिरा तलाशा, लेकिन कुछ भी पता न चलने पर लिखापढ़ी कर बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले दरगाह परिसर में नवजात बच्ची के मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में सबकी जुबां पर इस बच्ची की ही चर्चा थी। जितने मुंह उतनी बातें। कोई कह रहा था कि महिला बाहर से आकर बच्ची को दरगाह के बुलंद दरवाजे के पास छोड़ गई है तो कोई कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के इलाकों में बच्ची के परिजनों को लेकर छानबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस बच्ची को थाने ले आई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एनके बचकोटी ने बताया कि थाने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को बुलाकर बच्ची को उसे सौंप दिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य प्रेम द्विवेदी के मुताबिक अभी बालिका का मेडिकल कराया जाएगा। 

दिव्यांग होने की वजह से छोड़ा?
बच्ची का एक पैर छोटा और एक पैर बड़ा है। कयास लगाया जा रहा है कि शायद उसके दिव्यांग होने की वजह से ही उसके खैरख्वाह उसे यहां छोड़ गए।

बच्ची को छोड़े जाने पर लोगों में गुस्सा
बच्ची को लावारिस छोड़ जाने पर लोगों में गुस्सा है। उनका कहना था कि बच्चों के आंसू पत्थर तक को पिघला देते हैं। कैसे लोग हैं जिनकी ममता मर चुकी है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे दो मामले
कलियर में पहले भी इस तरह के दो मामले आ चुके है। बीते साल 28 अगस्त को कलियर स्थित शाहजी पीर के मजार के पास जंगल में एक खेत में नवजात बच्ची सुनसान जगह पर अकेली पड़ी रोती हुई मिली थी। इसके अलावा करीब तीन वर्ष पहले दरगाह परिसर में भी एक नवजात बच्ची मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed