फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar University entrance exam 2018 result declared

पंतनगर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा 2018 का रिजल्ट घोषित, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट...

Sat, 09 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर Updated Sat, 09 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar University entrance exam 2018 result declared
pantnagar university toppers

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर ने स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा में हल्द्वानी के देव बिष्ट, जबकि मास्टर्स में चमोली जिले की अरुणा कुनियाल प्रथम रहीं।

विज्ञापन


वहीं, एमसीए की प्रवेश परीक्षा में नोएडा के दीपांशु बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। बता दें कि संबंधित प्रवेश परीक्षा इसी माह दो और तीन जून को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के संयोजक डॉ. एचएस चावला ने बताया कि स्नातक प्रवेश परीक्षा में रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी देव बिष्ट पुत्र हरीश चंद्र बिष्ट ने 600 में से 508 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। हर्रावाला, देहरादून निवासी आकृति बडोला पुत्री नागेंद्र बडोला ने 489 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Pantnagar University entrance exam 2018 result declared
Pantnagar University

इसी तरह, मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में तलवाड़ी जिला चमोली निवासी अरुणा कुनियाल पुत्री बीडी कुनियाल ने 600 में से 431 अंकों के साथ टॉप किया है। अरुणा ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में स्नातक की शिक्षा भी पंतनगर विश्वविद्यालय से ही प्राप्त की है।

कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) निवासी संदीप जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी ने 429 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रवेश परीक्षा में नोएडा (यूपी) के दीपांशु नेगी ने 600 में से 251 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

228 अंकों के साथ अल्मोड़ा के दीपक बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। डॉ. चावला ने बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। काउंसलिंग की तारीखें विवि की वेबसाइट पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में अपलोड कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed