फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pantnagar univ will get new vice chancellor

एक माह में मिलेगा पंतनगर विवि को वीसी: हरक

Mon, 06 Oct 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 06 Oct 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
pantnagar univ will get new vice chancellor

कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पंत विश्वविद्यालय को एक माह के अंदर स्थायी कुलपति दिया जाएगा। कोई संस्था हो या विश्वविद्यालय, उतार-चढ़ाव आता है, इसके बाद ही तरक्की का रास्ता खुलता है। वह रविवार को यहां गांधी हाल में अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


हरक सिंह रावत ने कहा कि पंतनगर विवि में खाद्य पदार्थों की नई उन्नत किस्में विकसित हुई हैं। ऊधमसिंह नगर में इतनी क्षमता है जो उत्तराखंड जैसे तीन प्रदेशों के लिए अन्न पैदा कर सकता है। औद्योगिक विकास और आवासीय कालोनियां कटने से प्रदेश में 50 हजार हेक्टेयर भूमि घटी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश को अनाज, फल और सब्जियों का प्रदेश बनाना होगा। प्रदेश में 25 लाख निशुल्क फलदार पौधे लगाने की योजना बनाई गई है, जिस पर कार्य शुरू भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की समस्याओं के लिए बने कमेटीः कोश्यारी

pantnagar univ will get new vice chancellor

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कृषि मंत्री को सुझाव दिया कि उन्हें एक समिति का गठन करना चाहिए जो विवि की कमियों का निराकरण करे ताकि पंत विवि का खोया हुआ गौरव फिर प्राप्त हो सके।

विवि के कुलपति मैथ्यू प्रसाद ने कहा कि पहले जहां देश अनाज के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, वहीं आज आत्मनिर्भरता के साथ निर्यात भी कर रहा है।

इससे पहले कृषि मंत्री रावत, सांसद कोश्यारी ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विवि के निदेशक शोध जेपी सिंह, बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, प्रबंध परिषद सदस्य व विधायक राजेश शुक्ला, मोहन चंद्र नौटियाल, राजेंद्र पाल सिंह, डॉ. वाईपीएस डबास, प्रेमलता कटियार, टीडीसी डायरेक्टर पीएस बिष्ट, सुभाष चतुर्वेदी, उत्तम दत्ता, हरीश पनेरू, बल्देव छाबड़ा, अजयपाल यादव आदि मौजूद थे।

सीएम से कह दूंगा आप जानें, आपका विभाग जाने

pantnagar univ will get new vice chancellor

कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि स्थायी कुलपति के लिए दो वर्ष में दो बार सर्च कमेटी बना चुके हैं। तीसरी बार सर्च कमेटी बनाई जा रही है। एक माह के अंदर पैनल महामहिम को भेज दिया जाएगा। स्थायी कुलपति न मिलने को वह खुद को दोषी मानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार कुलपति नहीं दिया गया तो वह सीएम से कह देंगे आप जानें, आपका विभाग जाने।

16 हजार किसानों का पंजीकरण
अखिल भारतीय किसान मेले में पहले दिन 16 हजार किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। मेले में करीब 550 स्टाल लगाए गए हैं।

प्रदेश के 10 प्रगतिशील किसान सम्मानित
ग्राम मीरपुर बहादराबाद (हरिद्वार) के केपी सिंह, ग्राम नागरकुदा (पिथौरागढ़) के हरीश चंद्र भट्ट, ग्राम माल बज्वाड (चमोली) के कमल सिंह, नैनीताल के जगमोहन आर्या, ग्राम छरवा (देहरादून) के बहादुर सिंह, कफड़ा (अल्मोड़ा) के चंद्रशेखर कबड़वाल, चंपावत के कैलाश सिंह पुनेठा, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) के महेश चंद्र गुप्ता, रुद्रप्रयाग की सुशीला देवी, पौड़ी गढ़वाल के भगत सिंह नेगी। इन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed