फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panch kedar in uttarakhand : madmaheshwar doli departure for dham, door will open 24 may

उत्तराखंड : द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल-उत्सव विग्रह डोली अपने धाम रवाना, 24 मई को खुलेंगे कपाट

Sat, 22 May 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 May 2021 09:57 AM IST
सार

सर्व सम्मति से कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए द्वितीय केदार की डोली को वाहन से ले जाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
panch kedar in uttarakhand : madmaheshwar doli departure for dham, door will open 24 may
द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल-उत्सव विग्रह डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल-उत्सव विग्रह डोली शनिवार को अपने धाम के लिए रवाना हुई। डोली वाहन से रांसी गांव पहुंची। डोली 23 मई को गौंडार में रात्रि प्रवास करेगी, जबकि 24 मई  को धाम के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन


केदारनाथ : बाबा केदार के स्वयंभू लिंग के पृष्ठ भाग की होती है पूजा, भगवान शिव ने पांडवों को यहां किया था पाप मुक्त
विज्ञापन


चल उत्सव विग्रह डोली को मंगोलचारी से वाहन से रांसी गांव पहुंचाया
पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को मंगोलचारी से वाहन से रांसी गांव पहुंचाया गया। ओंकारेश्वर मंदिर स्थित रावल निवास में प्रशासन, पुलिस, देवस्थान बोर्ड और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में चर्चा की गई। इस मौके पर सर्व सम्मति से कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए द्वितीय केदार की डोली को वाहन से ले जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : इस वर्ष 174 दिन तक होगी केदारनाथ धाम में बाबा की पूजा, इस वजह से कम हुई अवधि

रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी डोली
शनिवार 22 मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली सुबह 7 बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से डंगवाड़ी, ब्राह्मणखोली होते हुए पैदल मार्ग से मंगोलचारी के देवदर्शनी पहुंची। जहां पर पूजा-अर्चना के बाद डोली को वाहन में विराजमान किया गया। इसके बाद डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी।

20 लोगों को धाम जाने की अनुमति
जबकि 23 को डोली रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी और 24 मई को तय लग्न पर भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोल दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा भगवान मद्महेश्वर के कपाटोद्घाटन के लिए 20 लोगों को धाम जाने की अनुमति दी गई है। इन लोगों में रांसी व गौंडार गांव के 7-7 व देवस्थानम बोर्ड के 6 कर्मचारी मौजूद हैं। इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कर निगेटिव रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed