फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pakharo Range scam: ED filed chargesheet against the then officials

पाखरो रेंज घोटाला : तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pakharo Range scam: ED filed chargesheet against the then officials
Iतत्कालीन डीएफओ किशनचंद व अभिषेक तिवारी समेत चार अधिकारी शामिल
विज्ञापन

I

I रेंजर बृज बिहारी शर्मा की पत्नी और किशनचंद के बेटों की संपत्ति भी अटैच कर चुका है ईडीI
Iपाखरो रेंज घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तत्कालीन दो डीएफओ और दो रेंजरों के खिलाफ स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इनमें सेवानिवृत्त डीएफओ किशनचंद, सेवानिवृत्त रेंजर बृजबिहारी शर्मा, तत्कालीन डीएफओ अभिषेक तिवारी और रेंजर मथुरा सिंह मावदी को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले ईडी इस मामले में आरोपियों की 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है।I
Iईडी की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश से मुकदमा सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। सीबीआई ने 11 अक्तूबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया और इसी वर्ष आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी। इन सबके आधार पर ईडी ने भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि इन सभी अधिकारियों ने आपस में मिलीभगत कर अवैध निर्माण के बाद आए धन का मनी लॉन्ड्रिंग में भी प्रयोग किया।
विज्ञापन

I
Iकरीब एक साल तक चली जांच के बाद अब इन सभी तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी की ओर से कहा गया कि इसी महीने 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया था। यह संपत्ति बृजबिहारी शर्मा की पत्नी और किशनचंद के बेटों अभिषेक कुमार सिंह और युगेंद्र कुमार सिंह से संबंधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iये है मामलाI
Iविश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी बननी थी। वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना वित्तीय स्वीकृति के शुरू कर दिया गया। पेड़ काटने व अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था जिसमें अनियमितताएं सामने आईं। शिकायत हुई और विजिलेंस ने इसकी जांच शुरू की। इसके बाद वर्ष 2022 में विजिलेंस ने पूर्व डीएफओ किशनचंद और रेंजर बृज बिहारी शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि पार्क के कालागढ़ डिवीजन की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर 215 करोड़ रुपये बरबाद कर दिए गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed