{"_id":"68cdc44de8c0ff52fd0c0c66","slug":"painter-caught-with-smack-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-792873-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्मैक के साथ पेंटर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्मैक के साथ पेंटर को पकड़ा
Sat, 20 Sep 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुल्हाल पावर हाउस के पास से जावेद उर्फ एक्चु अली को पकड़ा। उसके पास से पुलिस को 6.27 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कुल्हाल क्षेत्र का ही रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि कुल्हाल पावर हाॅउस की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। वह बाइक को वापस घुमाकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के पास से स्मैक मिली। स्मैक की मात्रा 6.27 ग्राम थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह पेंटर का कार्य करता है। ट्रक चालकों और नशेड़ियों को स्मैक बेचता है। उसने बताया कि वह मटक माजरी के निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन