{"_id":"5da76f64-f020-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"package-for-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन के लिए केंद्र से मांगे 3500 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन के लिए केंद्र से मांगे 3500 करोड़
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने आपदा से पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से 3559.81 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन
सिंगल विंडो लागू किया जाएगा
बृहस्पतिवार को दिल्ली में राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में राज्य की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने अल्पकालिक योजनाओं में 256.74 करोड़, मध्यकालिक योजनाओं के लिए 322.07 करोड़ और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए 2981 करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिये सिंगल विंडो लागू किया जाएगा।
‘हुनर से रोजगार’ योजना
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से पर्यटन ढांचे को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिये किसी विशेषज्ञ संस्था का सहयोग लिए जाने का आग्रह किया। साथ ही ‘हुनर से रोजगार’ योजना के तहत शुरू किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेरोजगार युवकों के मानदेय को दोगुना करने, जम्मू-कश्मीर की भांति उत्तराखंड को विशेष दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि चारधाम सहित सभी पर्यटन स्थलों की सफाई व्यवस्था के लिये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं। भविष्य में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन