फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   over speed Car killed two youths from uttarakhand in gurugram

गुरुग्राम में उत्तराखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक साथी गंभीर घायल

Wed, 17 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी/गुरुग्राम 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी/गुरुग्राम  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
over speed Car killed two youths from uttarakhand in gurugram

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र के दो युवाओं की हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम में सरहौल बॉर्डर पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के कुठ गांव निवासी रमेश सिंह (23 वर्ष), कठूड़ गांव निवासी वीर सिंह (22) और सलोन गांव निवासी नरेंद्र सिंह गुरुग्राम में एमजीएफ मॉल स्थित एंपायर क्लब में बतौर कुक की नौकरी करते थे।
विज्ञापन


सोमवार तड़के तीनों युवक सरहौल बॉर्डर के पास से गुजर रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में रमेश सिंह और वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र सिंह को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार को नरेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पुलिस ने एक मृतक युवक के चचेरे भाई मनवर सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तीनों युवक तड़के सरहौल टोल के पास क्यों गए थे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, राठ क्षेत्र के  सामाजिक कार्यकर्ता व रणगांव निवासी उदय ममगाई व ग्रामीण कुठ गांव रवींद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत से तीनों गांवों में शोक की लहर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed