फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outsourced job opportunities in National Health Mission Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्स पर नौकरी का मौका, खाली हैं विभिन्न श्रेणियों के 1410 पद

Tue, 03 Sep 2024 02:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

प्रदेश में एनएचएम के तहत विभिन्न श्रेणियों के 1410 पद खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि एएनएम में स्वीकृत पदों के सापेक्ष खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा।

विज्ञापन
Outsourced job opportunities in National Health Mission Uttarakhand News in hindi
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एएनएम) में खाली पदों पर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स से नौकरी का मौका दिया है। वर्तमान में एनएचएम के तहत 1410 पद खाली हैं। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कुल 6246 पद स्वीकृत हैं, इनमें 4836 पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। जबकि फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, पैरा मेडिकल वर्कर, डेंटल सर्जन, डेंटल टेक्नीशियन, सोशल वर्कर, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, जिला प्रोग्राम मैनेंजर, आशा, जिला डाटा प्रबंधक समेत अन्य श्रेणी के 1410 पद खाली हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि एएनएम में स्वीकृत पदों के सापेक्ष खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए जिला वार खाली पदों आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दुनिया के सबसे ऊंचे कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रैक को ITBP जवानों ने किया पार, 80 बर्फीले नालों से गुजरे

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। एनएचएम के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित हैं। खाली पदों को भरने से योजनाओं व कार्यक्रम का लाभ आम लोगों को मिल सकेगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed