फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outrage over the slow pace of construction

रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति ने किया दून स्टेशन का दौरा, यात्रियों से मांगे सुझाव

Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the slow pace of construction
देहरादून। रेलवे बोर्ड की ‘यात्री सुविधा समिति’ चेयरमैन पी.के. कृष्णादास की अगुवाई में सात सदस्यीय समिति ने सोमवार को दून रेलवे स्टेशन का दौरा किया। समिति ने यात्रियाें को मुहैया कराई जा रही सुविधाओें के साथ-साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों की साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने पहले से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया हुआ था, बावजूद टीम ने सुुविधाएं और अधिक सुधारने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समिति ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सफाई का जायजा लेने के साथ ही यात्री विश्राम गृह, बुकिंग, पार्सल, आरक्षण केंद्र, भोजनालय, ट्रेन यार्ड, रेलवे स्टेशन पर लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। भोजनालय के निरीक्षण के दौरान समिति ने यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। मौजूद एडीआरएम अश्वनी कुमार से स्टेशन विस्तारीकरण योजना और प्लेटफार्मों के निर्माण की जानकारी ली। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समिति ने इसे तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। समिति सदस्यों ने यात्रियों से मुलाकात कर जानकारी जुटाई कि यात्री सुविधाओं में और अधिक क्या किया जा सकता है? यात्रियों ने ट्रेनों में साफ-सफाई के साथ ही देहरादून से संचालित ट्रेनों में अधिक कोच लगाने की बात कही। समिति में अध्यक्ष पीके कृष्णादास, बीएल शर्मा, जीपी रेड्डी, के विजयलक्ष्मी, हिमाद्री बल, डॉ. अजीत कुमार, पी महतो के अलावा एडीआरएम अश्वनी कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, सीनियर डीईएन अरुण कुमार सिंह, सीनियर डीएसटी नितिन प्रकाश, अधीक्षक एसडी डोभाल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सदस्यों ने स्टेशन के मुख्य द्वार पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हस्ताक्षर कर स्टेशन को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लेने के साथ ही यात्रियों को भी इसका संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed