फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organizing Tehsil Day is now becoming just a ritual

Dehradun News: तहसील दिवस पर चकराता में न अधिकारी आए न पहुंचे फरियादी

Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Organizing Tehsil Day is now becoming just a ritual
Iविकासनगर और कालसी में फरियादियों का रहा टोटा, एसडीएम वीआईपी ड्यूटी पर, तहसीलदारों ने संभाला मोर्चाI
विज्ञापन


जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील दिवस का आयोजन अब केवल रस्मअदायगी बनता जा रहा है। चकराता में तहसील दिवस पर न अधिकारी आए न ही फरियादी। विकासनगर और कालसी में भी फरियादियों का टोटा रहा। यहां एसडीएम वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे। तहसीलदारों ने मोर्चा संभाला।



प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस आयोजित किया जाता है। इस बार दिसंबर के पहले मंगलवार को चकराता में तहसील दिवस पर अधिकारी नहीं पहुंचे। एक भी फरियादी समस्या या शिकायत लेकर नहीं आए। एसडीएम चकराता हरगिरी गोस्वामी ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हैं। प्रभारी तहसील केडी जोशी नें बताया कि उनके पास कालसी तहसील का अतिरिक्त प्रभार भी है। वह तहसील दिवस पर कालसी तहसील में मौजूद रहें।
विज्ञापन




विकासनगर में भी एसडीएम विनोद कुमार वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे। उनकी जगह तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने जनता की समस्या और शिकायतें सुनी। इस दौरान 14 शिकायतें आईं। केवल चार का निराकरण किया गया। 10 समस्याओं को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए हस्तांतरित कर दी गई। वहीं, ब्लॉक से संंबंधित सात, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालसी में तहसीलदार केशवदत जोशी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दो शिकायतें दर्ज हुईं। विकासखंड कालसी के ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह ने सिंचाई विभाग अंबाड़ी कालसी के कोटी क्षेत्र में जर्जर सिंचाई नहरों की मरम्मत की मांग की। उन्होंने तहसीलदार को कोटी डिमऊ मोटर मार्ग बदहाल स्थित को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। जल्द से जल्द मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग की। तहसीलदार केशवदत जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।




इस दौरान ऊर्जा निगम के अवर अभियंता केशर सिंह नेगी, वन क्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार भट्ट, बाल विकास विभाग की प्रशासनिक अधिकारी फूल देवी, सहायक विकास अधिकारी सीएस तोमर, परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी, अखिलेश नैैथानी, सुनील शर्मा, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed