फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organized under the auspices of the Second Self. HC Bajaj

Dehradun News: पहले दिन गढ़वाल स्पोर्टिंग और नालापानी फुटबाल क्लब जीते

Sun, 30 Jun 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Organized under the auspices of the Second Self. HC Bajaj
Iएचसी बजाज मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाजI
विज्ञापन




देहरादून स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय स्व. एचसी बजाज मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन गढ़वाल स्पोर्टिंग और नालापानी फुटबाल क्लब ने जीत से शुरुआत की। पवेलियन मैदान में पहला मैच 13वीं गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।

शुरुआत में ही गढ़वाल राइफल्स ने अंकित सिंह के गोल के दम पर बढ़त बनाई और पहले हाफ तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर अच्छा दबाव बनाया। खेल के 48वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब के शोभित ने बाएं छोर से शानदार गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल समाप्ति की सीटी बजने तक दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रहीं। फैसले के लिए हुए टाईब्रेकर में गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब ने 5-4 के अंतर से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वहीं, दूसरा मैच नालापानी फुटबाल क्लब और 15वीं केएके राइफल के बीच खेला गया।
विज्ञापन




मैच के अंतिम मिनट तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई और टाईब्रेकर के मैच का फैसला हुआ। इसमें नालापानी फुटबाल क्लब ने 4-3 के स्कोर से मुकाबले को अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह गोसाईं, सुदेश शर्मा, गुरु चरण सिंह, कुमार थापा, मोहसिन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed