{"_id":"6681d1fba68d21e36d048794","slug":"organized-under-the-auspices-of-the-second-self-dehradun-news-c-5-1-drn1030-445889-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नमन के तीन गोल से जीती सुंदरवाला बॉयज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नमन के तीन गोल से जीती सुंदरवाला बॉयज
विज्ञापन
I- द्वितीय स्व. एचसी बजाज मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
I
I
I
I- रोमांचक मुकाबले में दून इग्लस फुटबाल क्लब की जीतI
देहरादून स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय स्व. एचसी बजाज मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए।
पवेलियन मैदान में पहला मैच सुंदरवाला बॉयज फुटबाल क्लब और 9वीं मैक इन्फेंट्री की टीम के बीच खेला गया। इसमें नमन के शानदार तीन गोल के दम पर सुंदरवाला बॉयज ने आसानी से 3-1 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच की शुरुआत से ही सुंदरवाला बॉयज फुटबाल क्लब ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे मिनट में टीम के नमन ने गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से आगे किया। उसके बाद खेल के 13वें मिनट में नमन ने एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया और पहले हाफ तक यह स्थित रही। मैच के दूसरे हाफ में सुंदरवाला बॉयज के अमन ने एक और गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद 9वीं मैक इन्फेंट्री की टीम के विकासन ने 56वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-1 कर दिया।
वहीं दिन का दूसरा मैच दून इग्लस फुटबाल क्लब और 17वीं जे एंड के राइफल्स की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्कोर 0-0 पर रहा। दूसरे हाफ में दून इग्लस फुटबाल क्लब के खिलाड़ी प्रियांशु ने 69वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 से आगे किया और अंत तक यही स्कोर रहा।