{"_id":"6150d4a18ebc3efd17663ec2","slug":"organizations-united-for-strict-land-laws-city-news-drn3916425166","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सख्त भू-कानून के लिए एकजुट हुए संगठन, संघर्ष समिति के बैनर तले करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सख्त भू-कानून के लिए एकजुट हुए संगठन, संघर्ष समिति के बैनर तले करेंगे आंदोलन
Mon, 27 Sep 2021 11:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:32 AM IST
सार
उत्तराखंड में सख्त भू-कानून की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सख्त भू-कानून की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठन एकजुट हो गए हैं। विभिन्न संगठन भू-कानून संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन करेंगे। इस संबंध में रविवार को उत्तराखंड महिला मंच ने राज्य आंदोलनकारी मंच व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
महिला मंच की संयोजक निर्मला बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सख्त भू-कानून की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। हमें ये संघर्ष सभी संगठनों को संयुक्त तौर पर लड़ना होगा और इस लड़ाई को मुकाम पर ले जाना होगा।
विज्ञापन
उषा भट्ट व इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि हमें इसके लिए पृथक उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर आंदोलन करना होगा और अपने उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना होगा।
विज्ञापन
बताया कि इस संबंध में चार अक्तूबर को बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, गीता गैरोला, दीपक रावत, रोशन धस्माना, जगदीश कुकरेती, गजेंद्र भंडारी, मनीष पांडे, आशीष, सागर भंडारी मौजूद रहे।