फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organization protest in uttarakhand against bhu lathicharge

BHU में लाठीचार्ज को लेकर उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे संगठन, जमकर की नारेबाजी

Sun, 24 Sep 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Organization protest in uttarakhand against bhu lathicharge
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्त्री मुक्ति लीग व नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं और वामपंथी नेताओं ने धरना दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष छेड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


गांधी पार्क में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्राओं का उत्पीड़न होता रहा है। वहां पर वैचारिक अभिव्यक्ति का गला घोंटने का काम हो रहा है। एक विचारधारा विशेष से ताल्लुक रखने वाले कुलपति ने लोकतंत्र को दबाकर रख दिया है।
विज्ञापन


छात्राओं के हॉस्टल के आसपास गुंडों का राज चल रहा है। वे लोग हमेशा छात्राओं को परेशान करते रहते हैं। इसका विरोध किया जा रहा था तो पुलिस और पीएसी ने बर्बरता दिखाई। छात्राओं को बेरहमी के साथ पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Organization protest in uttarakhand against bhu lathicharge

पुलिस ने वहां पर भयानक हिंसा की है। पुलिस प्रशासन खुद कानून तोड़ने का काम कर रहा है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में मानवाधिकार आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए। दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कवियित्री कात्यायनी, मानू जैन, जगमोहन मेंदीरत्ता, कमलेश खंतवाल, अमित राणा, अरुण पंत, कविता कृष्णपल्लवी, प्रतिभा कटियार, अश्वनी त्यागी, शमीम अहमद, गीतिका, एमएम चमोली, सतीश धौलखंडी, शंकर गौतम, संजीव घिल्डियाल समेत बड़ी ताददा में युवा व बुद्धिजीवी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed