फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Organization of Retired Personnel to be Registered; Will Address Grievances

Dehradun News: सेवानिवृत्त कर्मियों का संगठन होगा पंजीकृत, उठाएंगे समस्याएं

Thu, 16 Apr 2026 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Organization of Retired Personnel to be Registered; Will Address Grievances
-ऑफिसर्स हॉस्टल में हुई समन्वय समिति की बैठक
विज्ञापन

पंजीकरण और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अब उत्तराखंड सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति का पंजीकरण कराने के साथ ही समस्याएं प्रदेश स्तर पर उठाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को ऑफिसर्स हॉस्टल में मुख्य संयोजक सुमन सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। बैठक में पेंशनर्स की लंबित समस्याओं, संगठन के पंजीकरण और आगामी आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी जाने वाली मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोल्डन कार्ड व्यवस्था में आ रही विसंगतियों पर गहरा रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़े अस्पतालों की ओर से अंशदान कटौती के बावजूद चिकित्सा सुविधा बंद करना और पिछले साल जून से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होना गंभीर विषय है। समिति ने निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


समिति ने मांग की कि एक जनवरी और एक जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को वर्ष 2006 से एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए। साथ ही, हिमाचल सरकार की तर्ज पर 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि दी जाए। राशिकरण की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 साल आठ माह की जाए। इन मांगों को लेकर समिति शीघ्र ही सचिव वित्त दिलीप जावलकर से वार्ता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आरपी पंत ने प्रस्तावित संगठन के संविधान को आवश्यक संशोधनों के साथ अनुमोदित किया। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए पंत और बीडी जोशी को अधिकृत किया गया है। पंजीकरण शुल्क के लिए विभिन्न घटक संगठनों (पेयजल पेंशनर्स, विश्वविद्यालय पेंशनर्स, सचिवालय सेवानिवृत्त वेलफेयर और डिप्लोमा इंजीनियर फोरम) ने दो-दो हजार रुपये का अंशदान जमा किया है। अन्य संगठनों से शीघ्र सहयोग की अपील की गई है। देहरादून में आठवें वेतन आयोग की प्रस्तावित बैठक को देखते हुए समिति ने सभी सहयोगी संगठनों से 22 अप्रैल तक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए हैं ताकि एक व्यापक ज्ञापन तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed