फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Order to close Mussoorie's out agency

मसूरी की रेलवे आउट एजेंसी पांच दिनों में हो जायेगी बंद,पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हो सकती परेशानी

Tue, 20 Sep 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

इस संबंध में मसूरी रेलवे आउट एजेंसी के सुपरवाइजर पंकज वर्मा ने बताया कि उनको रेलवे बोर्ड ने आउट एजेंसी को बंद करने का आदेश दिया है। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि एजेंसी 1942 से संचालित हो रही है, जिसका लाभ मसूरी आने वाले लाखों पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिल रहा है। दीपक सक्सेना ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रेलवे टिकट बुक करने के लिए दून जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Order to close Mussoorie's out agency
मसूरी में उत्तर रेलवे की आउट एजेंसी को रेलवे बोर्ड ने लिया बंद करने का निर्णय - फोटो : MUSSOORIE

विस्तार

उत्तर रेलवे की आउट एजेंसी को रेलवे बोर्ड ने बंद करने का आदेश दिया है। आजादी से पूर्व यहां स्थापित की गई इस एजेंसी को बंद करने के बाद से मसूरी आने वाले पर्यटकों को जहां देहरादून टिकट कराने के लिए जाना पड़ेगा, वहीं स्थानीय लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। एजेंसी को बंद करने के लिए आदेश जारी हो गए हैं और पांच दिन के अंदर एजेंसी बोरिया बिस्तर यहां से समेट लेगी।
विज्ञापन

मसूरी के इंद्रमणी बडोनी चौक के पास मालरोड में स्थित ब्रिटिश काल की रेलवे आउट एजेंसी अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। अंग्रेजों ने 1942 में लोगों की सुविधा के लिए मसूरी में रेलवे आउट एजेंसी को खोला था, लेकिन एजेंसी को बंद करने के लिए रेलवे बोर्ड ने इस साल 16 जून को आदेश जारी किया है। एजेंसी के बंद होने से मसूरी आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, मसूरी रेलवे आउट एजेंसी की कोरोना काल के वर्ष 2021 के अप्रैल में 83,980 रुपये की आय हुई थी, जबकि मई में 25,930, जून में 25,150, जुलाई में 2,63,540, अगस्त में 2,92,015, सितंबर में 3,37,055, अक्तूबर में 5,74,940, नवंबर में 4,19,800 और दिसंबर में 4,47,055 रुपये की आय हुई थी।
विज्ञापन

2022 जनवरी में 3,09,565, फरवरी में 3,67,550, मार्च में 3,93,210 अप्रैल में 4,27,830, मई में 6,49,490, जून में 11,32,005, जुलाई में 10,26,115 और अगस्त में 5,68,320 रुपये की आय हुई है। एजेंसी को 2021-22 में 37,66,190 की आय हुई, लेकिन उसके बावजूद भी रेलवे बोर्ड द्वारा एजेंसी को बंद किया जा रहा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। रेलवे आउट एजेंसी को बंद करने के लिए रेलवे बोर्ड के उप निदेशक बीबी मनजेरा द्वारा पत्र जारी कर दिया है। इस संबंध में मसूरी रेलवे आउट एजेंसी के सुपरवाइजर पंकज वर्मा ने बताया कि उनको रेलवे बोर्ड ने आउट एजेंसी को बंद करने का आदेश दिया है। कहा कि आने वाले चार दिनों में रेलवे आउट एजेंसी को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी बंद करने के फरमान से व्यापारी भड़के
उत्तर रेलवे की आउट एजेंसी को रेलवे बोर्ड द्वारा बंद करने के आदेश के बाद जहां व्यापारियों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं कई संगठनों ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एजेंसी के बंद करने के निर्णय से पर्यटकों और लोगों को परेशानी होगी, साथ ही व्यापारियों को भी नुकसान होगा। उन्होंने इसके विरोध मेेें आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि एजेंसी 1942 से संचालित हो रही है, जिसका लाभ मसूरी आने वाले लाखों पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिल रहा है। एजेंसी के बंद करने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय रेलवे मंत्री, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ ही उत्तर रेलवे के डीआरएम को पत्र भेजकर एजेंसी को संचालित करने की मांग की। दीपक सक्सेना ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रेलवे टिकट बुक करने के लिए दून जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed