फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online transfer epfo after switch job

नौकरी बदलते ही पीएफ करिए ट्रांसफर

Sat, 12 Oct 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Oct 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
online transfer epfo after switch job

अब नौकरी बदलने के साथ ही पीएफ खाते को ऑन लाइन ट्रांसफर किया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) ने यह सुविधा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डिजिटल हस्ताक्षर जमा कराए

उसने अपनी वेबसाइट पर ऑन लाइन ट्रांसफर क्लेम पोर्टल (ओटीसीपी) शुरू किया है। डिजिटल हस्ताक्षर ईपीएफओ में जमा करा चुकी तमाम कंपनियों के कर्मचारियों को यह ऑन लाइन खाता ट्रांसफर की सुविधा मिलने लगेगी। इस सुविधा के लिए अभी तक दून रीजन में 350 कंपनियों ने डिजिटल हस्ताक्षर जमा कराए हैं। इसके अलावा 610 कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी और असिस्टेंट कमिश्नर केसर सिंह चौहान के अनुसार जिन कंपनियों ने डिजिटल हस्ताक्षर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में जमा कराए हैं, उनमें सरकारी, गैर/सरकारी, आटो, फाइनेंस, आईटी सभी तरह की कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति

ऑन लाइन पीएफ ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने के बाद कार्यालय को काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही कर्मचारियों को भी छोटी-छोटी चीज के लिए कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। अलबत्ता पीएफ ट्रांसफर से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत के पेंडिंग होने की बात से उन्होंने इंकार किया।

उनके मुताबिक बीती 14 अगस्त तक सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। उनके अनुसार ओटीसीपी के संचालन के बाद कर्मचारियों के पीएफ ट्रांसफर के लिए कागजी कार्रवाई पूरी तरह खत्म होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed