फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online betting in IPL : Dehradun STF arrested three Bookie

देहरादून: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे सट्टेबाज गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई

Fri, 24 Sep 2021 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Sep 2021 03:19 PM IST
सार

दून में चल रहे इस ऑनलाइन सट्टे को रॉकेट 111 डॉट कॉम सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। एसटीएफ ने ऋषिकेश से भी आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
online betting in IPL : Dehradun STF arrested three Bookie
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आईपीएल टूर्नामेंट में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे सट्टेबाज को देहरादून एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात हुई कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुग्राम से चल रहे नेटवर्क का खुलासा किया है।

विज्ञापन


रॉकेट 111 डॉट कॉम के माध्यम से चल हा था सट्टा
मिली जानकारी के मुताबिक इस ऑनलाइन सट्टे को रॉकेट 111 डॉट कॉम सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। गुरुवार रात मैच के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने प्रकाश नगर, कैंट देहरादून में एक मकान से ऑनलाइन सट्टे को संचालित कर रहे अभियुक्त आशीष आहूजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके से सट्टे में लगाए गए पांच लाख बासठ हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, एलसीडी, सेटअप बॉक्स,  इंटरनेट मोडम, सट्टा रजिस्टर (लाखों का हिसाब-किताब) बरामद किए गए। ऑनलाइन सट्टे में सह अभियुक्त रिशु जायसवाल की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश से दो अभियुक्तों गिरफ्तार
वहीं गुरुवार को देर  रात एसटीएफ ने ऋषिकेश से भी आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम:
- वरुण तनेजा पुत्र हरबंस लाल तनेजा निवासी गली नंबर 3 भल्ला फार्म, ऋषिकेश 
- अमित मखीजा पुत्र चुन्नीलाल मखीजा निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद, हरियाणा हाल भरत बिहार, ऋषिकेश

बरामदगी:
08 मोबाइल फोन
01 वाईफाई एक
01 लैपटॉप 
01 टैब 
02 सट्टे के हिसाब के रजिस्टर
4 लाख 62 हजार रुपए  नकद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed