{"_id":"de6beceebb0f987e08805bbaba16b152","slug":"online-apply-for-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोस्ट ऑफिस से लें अपना पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोस्ट ऑफिस से लें अपना पासपोर्ट
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पासपोर्ट के ऑनलाइन आवेदन के लिए अब लोगों को साइबर कैफे या एजेंटों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
योजना का प्रस्ताव मंत्रालय भेजा
किसी भी पोस्ट ऑफिस, जहां स्पीड पोस्ट सेंटर हो, में महज सौ रुपए के शुल्क पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इस योजना का प्रस्ताव मंजूरी के लिए विदेश मंत्रालय को भेज दिया है।
देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से आवेदक सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
कार्यालय को जानकारी मिली कि आनलाइन आवेदन भरवाने के लिए साइबर कैफे संचालक पांच सौ से सात सौ रुपए तक वसूल लेते हैं। इसके अलावा एजेंट भी फार्म भरने की प्रक्रिया कुछ जटिल होने का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उत्तराखंड के जनरल पोस्ट आफिस (जीपीओ) के अधिकारियों से मंथन किया। तय हुआ कि प्रदेश के सभी सरकारी स्पीड पोस्ट सेंटर के कार्मिकों को पासपोर्ट का आनलाइन फार्म भरने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने की फीस जमा होगी ऑनलाइन
आवेदक इन सेंटरों पर जाकर फार्म भरवा सकेंगे। खास बात यह है कि डेबिट कार्ड न होने की स्थिति में आवेदक इन सेंटरों के जरिये ही पासपोर्ट बनवाने की फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे।
फार्म भरने के लिए सिर्फ सौ रुपये देने होंगे (बाकी शुल्क अलग होगा)। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि स्पीड पोस्ट सेवा का विस्तार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और ग्रामीण अंचलों में स्थित पोस्ट ऑफिसों तक है।
इन केंद्रों में कंप्यूटर और ब्राडबैंड कनेक्शन भी हैं। बताया कि डाक विभाग से सहमति बन चुकी है। विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा।