फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one village one farm policy in uttarakhand.

‘वन विलेज-वन फार्म’ से बदलेगी गांवों की सूरत

Sat, 27 Feb 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
one village one farm policy in uttarakhand.

उत्तराखंड सरकार अब ‘वन विलेज-वन फार्म’ योजना के जरिए गांवों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


जिसके लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है। फसलों का बीमा करवाने पर किसानों द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम का 50 प्रतिशत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही पशुधन बीमा योजना में बीपीएल और अनुसूचित जाति के पशुपालकों द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम का खर्च सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त जानकारी कृषि, पशुपालन, डेरी एवं उद्यान विभाग की नई योजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत को ‘वन विलेज-वन फार्म’ योजना संचालित की जाएगी। योजना के तहत गांव में क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। गांवों की अवस्थिति के अनुसार फसलों का चयन कर उनकी खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन


योजना के मद्देनजर कार्यशील पूंजी की भी व्यवस्था की जाएगी। प्याज, अदरक और हल्दी की क्लस्टर बेस खेती के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। योजनाएं व्यवस्थित हो इसके लिए इंश्योरेंस, मशीन की उपलब्धता व खरीद मूल्य की जानकारी की व्यवस्था पहले से होगी और खेती को प्रोत्साहित करने के साथ ही अखरोट मिशन लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशम की खेती को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। इसके लिए गांव की खाली पड़ी या बंजर जमीन को उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशुधन को भी प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। पशुपालकों को पांच से 10 गायों को पालने के लिए ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed