फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : death in Dehradun from corona

Coronavirus in Uttarakhand: दून अस्पताल में एक और एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत

Fri, 12 Jun 2020 11:49 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : death in Dehradun  from corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच 28 लाख बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षा चक्र में रखना चुनौती
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीएमएस रोड निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति को कुछ दिन से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी। जिस पर उन्होंने एक निजी अस्पताल में चेकअप कराया था। निजी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने उनका निजी लैब से कोरोना टेस्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मरीज को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। देर रात उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिनमें 25 साल का गाजियाबाद निवासी, जबकि दूसरे 56 साल के घनसाली टिहरी निवासी बुजुर्ग हैं। गाजियाबाद निवासी युवक की ट्रेवल हिस्ट्री नोएडा बताई गई है। वहीं बुजुर्ग मुबंई से अपने पूरे परिवार से साथ मुनिकीरेती पहुंचे थे। इसकी बेटी भी कोरोना संक्रमित बताई गई है। वह भी एम्स में भर्ती है। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने इन दोनों मौतों की पुष्टि की है।

एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज की बुधवार को मृत्यु हो गई थी। एम्स के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की थी। प्रो. मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी यह 52 वर्षीय व्यक्ति लंबे समय से लीवर कैंसर से ग्रसित था व इसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। तीन दिन पूर्व वहां स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर अस्पताल में दाखिला नहीं मिलने के कारण यह पेशेंट 09 जून को एम्स ऋषिकेश में आया था।

यहां इनका कोरोना सैंपल लिया गया व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर समुचित उपचार दिया गया। बुधवार को सुबह इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाज के दौरान इस मरीज की मृत्यु हो गई थी, किंतु कोरोना रिपोर्ट न आने के कारण शरीर मॉर्चुरी में रखा गया था।

गुरुवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दी गई है। देर शाम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्तिधाम घाट पर परिजनों की उपस्थित में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed