फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh rupees stolen from teacher's account by pretending to be army officer

Dehradun News: खुद के आर्मी अफसर बताकर कोचिंग संचालक से ठग लिए एक लाख रुपये

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from teacher's account by pretending to be army officer
साइबर ठग ने खुद को सेना का अफसर बताकर एक ट्यूशन टीचर से एक लाख रुपये ठग लिए। ठग ने अपने बच्चों की ट्यूशन फीस भेजने का झांसा दिया था। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट एप के माध्यम से चार ट्रांजेक्शन कर यह रकम ठग ली। साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट ट्यूशन देते हैं। बीते नौ अक्तूबर को उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम अनिल कुमार बताया। कहा कि वह आर्मी में अफसर है और उसका ट्रांसफर जम्मू से हैदराबाद हो रहा है। उसे फ्लाइट पकड़नी है। इसलिए वह अपने बच्चों की फीस जमा करना चाहता है। इसके बाद उसने गुरमीत सिंह को एक रुपया भेजकर कंफर्मेशन मांगी। गुरमीत के पास एक रुपया पहुंचा तो अनिल कुमार ने उनसे कहा कि अब वह दो किश्तों में सात हजार रुपये भेजेगा।
विज्ञापन

इसके लिए उसने गुरमीत सिंह को ऑनलाइन पेमेंट एप के प्रोफाइल पर क्लिक करने को कहा। क्लिक करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसने कहा कि गलती हो गई दोबारा क्लिक करो। गुरमीत ने फिर से तीन बार क्लिक किया और उनके खाते से हर बार 25 हजार रुपये कट गए। इस तरह एक लाख रुपये उनके खाते से उड़ा लिए गए। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि साइबर थाने की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधान प्रोफाइल में होता है क्यूआर कोड
ऑनलाइन पेमेंट एप पर यदि कोई आपसे अपनी प्रोफाइल क्लिक करने को कहता है तो सावधान हो जाएं। प्रोफाइल पर भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड और लिंक होता है। इससे वह कुछ भी डिमांड दी जाती है। इस पर क्लिक करते ही यह रकम आपके खाते से कट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed