फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Lakh Pilgrims reached Kedarnath Dham by helicopter during chardham yatra 2019

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा का बढ़ रहा क्रेज, अब तक धाम पहुंच चुके 106156 श्रद्धालु

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
One Lakh Pilgrims reached Kedarnath Dham by helicopter during chardham yatra 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। अभी तक 1,06,156 श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


इन दिनों केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी के अलग-अलग हेलीपैड से 9 हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं। सुहाने मौसम के बीच एक सप्ताह से दिनभर में हेलीकॉप्टरों की 260 से 300 तक शट्ल हो रही हैं, जिससे डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन धाम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

अभी तक हेलीकॉप्टरों से कुल 18853 शट्ल की जा चुकी हैं, जिनमें 106156 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं जबकि बाबा केदार के दर्शन कर 90525 श्रद्धालु वापस भी लौटे हैं। यात्रा को अभी 13 दिन शेष हैं।

ऐसे में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सवा लाख से अधिक पहुंच सकती है। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से मौसम में सुधार होने से हेलीकॉप्टर सेवा सुबह 6 से शाम 5 बजे तक नियमित संचालित हो रही है। प्रतिदिन हजारों यात्री हेलीपैड व बुकिंग काउंटरों पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed