फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh cheated on the pretext of lucky draw

लकी ड्रा का झांसा देकर एक लाख की ठगी

Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
One lakh cheated on the pretext of lucky draw
साइबर जालसाजों ने लकी ड्रा में इनाम निकलने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि शिकायत अभ्युदय नेगी निवासी नेहरू कॉलोनी ने की है। चार सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नाइकी डाट काम के सेल्स एंड प्रमोशन विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका लकी ड्रा निकला है। वह पांच गिफ्ट आइटमों में से कोई भी एक ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें इस साइट से पांच हजार रुपये की खरीदारी करनी होगी। पीड़ित उसके झांसे में आ गए। इसके बाद उसने गिफ्ट देने भेजने के लिए अलग-अलग झांसा देकर पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में करीब एक लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद ठग ने और रकम मांगी। इस पर अभ्युदय को ठगी का अहसास हो गया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed