{"_id":"57a0f4834f1c1b512f2b8eca","slug":"one-hotel-and-guest-house-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो होटलों, एक पर्यटक आवास पर गिरी एनजीटी की गाज, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो होटलों, एक पर्यटक आवास पर गिरी एनजीटी की गाज, सील
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/ऋषिकेश
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
hotel shivmurti
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने हरिद्वार में दो होटल और ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम के एक पर्यटक आवास को सील कर दिया। होटल संचालकों पर एनजीटी के मानकों का पालन नहीं करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं लेने का आरोप है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद होने से विरोध का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर कंसल और नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले दूधाधारी चौक स्थित होटल चोटीवाला को सील किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने होटल स्वामी के मौके पर नहीं होने का हवाला देते हुए समय देने की अपील की, लेकिन टीम के सदस्यों ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
बाद में टीम ने शिवमूर्ति चौक स्थित होटल शिवमूर्ति को भी सील कर दिया। अंकुर कंसल ने बताया कि दोनों होटलों के संचालकों ने नोटिस मिलने के बाद भी मानक पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
ऋषिकेश में भी कार्रवाई
उधर, ऋषिकेश में मंगलवार शाम एसडीएम कुसुम चौहान, तहसीलदार एसएस राणा और सीओ चक्रधर अंथवाल ने पुलिस बल के साथ हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित जीएमवीएन के भरतभूमि गेस्ट हाउस को सील कर दिया। गेस्ट हाउस के सहायक प्रबंधक एमएस रांगड़ की अगुवाई में जीएमवीएन कर्मियों ने एनजीटी की कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन सख्ती के आगे उनकी चल नहीं पाई।