फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One child was killed by the blast on the road

सड़क पर हुए ब्लास्ट से एक बच्चे की दर्दनाक मौत

Sat, 12 Oct 2013 10:08 AM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sat, 12 Oct 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
One child was killed by the blast on the road

शुक्रवार देर शाम को कर्णप्रयाग के पिंडरघाटी क्षेत्र में हुई ब्लास्टिंग से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस मासूम की मौत निर्माणाधीन कुलसारी-धारबारम मोटर मार्ग पर ब्लास्टिंग से उछले पत्थर की चपेट में आने से हुई।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के तहत हुई ब्लास्टिंग
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

घटना के बारे में थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुलसारी-धारबारम मोटर मार्ग पर गैरबारम गांव के निकट संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के तहत ब्लास्टिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के दलवीर का इकलौता 13 वर्षीय पुत्र राहुल के सिर पर एक पत्थर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि वह अपने घर जा रहा था, इसी दौरान पत्थर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा सात का छात्र था

राहुल जीआईसी हरमनी में कक्षा सात का छात्र था। उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार एसपी बौंठियाल सहित राजस्व पुलिस को भेज दिया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed