{"_id":"59625f984f1c1bc43d8b4573","slug":"one-boy-dead-in-roorkee-from-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से गुरुग्राम के एक कांवड़िए की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से गुरुग्राम के एक कांवड़िए की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से बाइक से हरिद्वार आए दो कांवड़ियों को महेंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के सिलोकरा साउथ सिटीगन निवासी 19 वर्षीय पवन और साजन बाइक से कुछ साथियों के साथ हरिद्वार आए थे। रविवार को पवन और साजन जैसे ही बहादराबाद थाने की शांतरशाह पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक महेंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पवन व साजन को उनके साथी 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे घायल साजन का इलाज चल रहा है। बहादराबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हालत था। परिजनों का कहना था कि मामले को लेकर उन्होंने बहादराबाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।