फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On National Girl Child Day, police organized programs in

सफलता का कोई शार्टकट नहीं, पसीना बहाने से मिलती है सफलता : सीओ

Thu, 25 Jan 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
On National Girl Child Day, police organized programs in
I- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

I

I- आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूकI

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें अधिकारों की जानकारी दी। अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने जीआईसी त्यूणी की छात्राओं को आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा को आत्मरक्षा का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए। सीओ प्रेमनगर अभिषेक भारद्वाज ने जीआईसी सेलाकुई में छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। पसीना बहाने से जीवन में सफलता जरूर मिलती है।


प्रधानाचार्य यशवंत बर्तवाल ने सीओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीओ ने महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर क्राइम, मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया। उन्हाेंने डायल 112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर- 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 की भी जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश प्रभारी ने विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। उन्होंने कहा आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed