{"_id":"6704364d5050e57e0d058576","slug":"on-behalf-of-the-contractual-and-unemployed-nursing-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520021-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर 37 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर 37 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर जॉलीग्रांट स्थित एक सभागार में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 37 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। संगठन अध्यक्ष मीनाक्षी मंमगाई ने स्वास्थ्य मंत्री को शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन अमिता धीमन ने किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मातवर सिंह रावत, डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अरुण शर्मा, दिनेश सजवान, राम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Iप्राकृतिक रेडिएशन जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने में अहमI
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में सोमवार को जीवन के लिए रेडिएशन जरूरी विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। पहले दिन भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण समूह के निदेशक डाॅ. दिनेश कुमार असवाल ने कहा कि वातावरण में मौजूद प्राकृतिक रेडिएशन जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। रेडिएशन प्रत्यक्ष रूप से कैंसर जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार नहीं होता। मानव निर्मित आपदा या फिर प्राकृतिक आपदाओं का हस्तक्षेप इसे हानिकारक बनाता है। उन्होंने शोधकर्ताओं को न्यूक्लियर एनर्जी व रेडिएशन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। नेशनल नेडोन नेटवर्क सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन 0.31 रेम रेडिएशन मनुष्य के लिए सुरक्षित है। कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि रेडियेशन का उपयोग एक्स-रे, थायराइड और बिजली उत्पादन में भी होता है। इस दौरान स्मारिका का विमोचन किया गया और 12 से ज्यादा शोधपत्र पढ़े गए। संचालन छवि कौशिक ने किया। इस दौरान संगोष्ठी संयोजक डाॅ. संजीव किमोठी, प्रो. कुलदीप सिंह, डाॅ. किरण शर्मा के साथ ही शोधकर्ता, वैज्ञानिक और पीएचडी स्काॅलर मौजूद रहे।
Iभाजपा की सदस्यता संख्या पहुुंची दो लाख के पारI
महानगर कार्यालय में सोमवार को लघु उद्योगों के संचालकों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि महानगर में सदस्यों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अंत्योदर की भावना के साथ राष्ट्रवाद से जोड़ने का प्रयास कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। इस दौरान महामंत्री संगठन अजय कुमार, तरुण गोयल, उदय नंदा, राहुल दंड, मधुसूदन बलूनी, तरुण बींडलास, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।