{"_id":"61c02fff64c21e477c74aaf1","slug":"omicron-alert-uttarakhand-borders-and-hospitals-in-alert-separate-ward-made-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन अलर्ट: उत्तराखंड की सीमाओं और अस्पतालों पर अलर्ट जारी, अलग से बनाया गया वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन अलर्ट: उत्तराखंड की सीमाओं और अस्पतालों पर अलर्ट जारी, अलग से बनाया गया वार्ड
Mon, 20 Dec 2021 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
देश में अब कुल 157 मामले हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद अब उत्तराखंड की सीमाओं पर सख्ती कर दी गई है। वहीं सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं। अस्पतालों में अलग से ओमिक्रॉन वार्ड भी बनाया गया है। वहीं दुबई से रानीखेत लौटे चार लोग सेल्फ मॉनिटरिंग पर हैं। रुड़की में यमन से आए एक नागरिक के संक्रमित मिलने के बाद अब उसकी जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 मामले
दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। देश में अब कुल 157 मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।
विज्ञापन
एक दिन पहले यमन से आया नागरिक जांच रिपोर्ट के बाद पाया गया संक्रमित
एक दिन पहले रुड़की के भगवानपुर के किशनपुर क्षेत्र में एक होटल में ठहरे यमन का नागरिक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। युवका का सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को बेसब्री से जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: यमन नागरिक मिला संक्रमित, अधिकारियों में मचा हड़कंप, होटल कंटेनमेंट जोन घोषित
दुबई से रानीखेत लौटे चारों लोग सेल्फ मॉनिटरिंग पर
वहीं दुबई से रानीखेत लौटे चारों लोग सेल्फ मॉनिटरिंग पर हैं। गत दिनों दुबई से रानीखेत लौटे चारों प्रवासियों के ट्रेस हो जाने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। चारों प्रवासी कोरोना की डबल डोज लगा चुके थे और अपने घरों में सेल्फ मॉनिटरिंग पर हैं।