फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old man would be love too.

अकेले नहीं काटेंगे बुढ़ापा, पूरी होगी साथी की चाह

Mon, 16 Mar 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 16 Mar 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
old man would be love too.

ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी अब उन वरिष्ठ नागरिकों का पुनर्विवाह करवाने जा रही है जो जीवन के अंतिम पड़ाव में एकाकी जीवन जी रहे हैं। संस्था अब ऐसे बुजुर्गों की जिंदगी में खुशियां लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके लिए संस्था द्वारा प्रदेश में जगह-जगह बुजुर्गों को जीवनसाथी चुनने में मदद के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। अहमदाबाद में कार्यरत संगठनों से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के हरिद्वार निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन ने बताया कि हेल्पेज इंडिया इस कार्य में सहयोग प्रदान करेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए हाल ही में हेल्पेज इंडिया के साथ देहरादून में बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में पहले से चल रहे कार्यक्रम

old man would be love too.

बताया कि कई अन्य राज्यों में ऐसे कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। उत्तराखंड में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए वेलफेयर सोसायटी दूल्हा-दुल्हन उपलब्ध कराएगी। मधुसूदन ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में नत्थू भाई पटेल के संयोजन में वरिष्ठ नागरिकों को जीवनसाथी उपलब्ध कराए जाते हैं।

बैठक में केशवदेव गुप्ता, एमपी एस गोयल, अर्जुन देव श्रीधर, डॉ. सुनीता मिशेल, नरेश चंद्र, आरडी अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता ने शिवालिक नगर निवासी रविकांत गुप्ता को हरिद्वार इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सतीश चंद्र अग्रवाल को जिला महामंत्री और राकेश गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed