देहरादून: बुजुर्ग ने बाथरूम में घुसकर किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, चिल्लाने पर हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में लक्ष्मण चौक में एक बुजुर्ग ने बाथरूम में घुसकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा के मुताबिक शर्मसार करने वाली यह घटना शनिवार शाम की है। 53 साल का एक शख्स पड़ोसी की छह साल की बेटी को अकेला पाकर घर में घुस गया।
आरोपी ने बाथरूम के अंदर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची ने कुछ देर बाद घर आए परिजनाें को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मानसिक रूम से कमजोर महिला से दुष्कर्म
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार को पीड़िता, उसका पति एवं परिजन एकत्र होकर थाने पहुंचे। एसओ दीपक कठैत को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजनों ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी 31 अक्तूबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही सुमित (21) घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि किसी को इस संबंध में जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। एसओ ने बताया कि आरोपी पेशे से दिहाड़ी मजदूर करता है। बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।